बिहार में कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात काटे जाने पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश सिर्फ गृह मंत्री रह गए हैं और एक्टिंग सीएम तेजस्वी यादव बन गए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने खरमास के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होने की बात कही थी। हाल ही में तेजस्वी ने उनकी बात को काट दिया और कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की महागठबंधन में कोई चर्चा ही नहीं हुई है।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने महागठबंधन में कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी खींचतान पर तंज कसते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,” सीएम नीतीश कह रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी सीएम क्या जेडीयू से किसी के मंत्री बनने का सवाल नहीं है। आरजेडी, कांग्रेस, वामदलों के मंत्री होंगे। दूसरी, ओर तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा। नीतीशजी की राजनीति खत्म। ऐक्टिंग सीएम तेजस्वी, नीतीश सिर्फ गृहमंत्री हैं।”
बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से गुरुवार को कैबिनेट विस्तार पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये बातें निराधार हैं। राज्य में फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने वाला है। इसे लेकर महागठबंधन में कोई चर्चा नहीं हुई है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि खरमास के बाद राज्य कैबिनेट का विस्तार होगा। इसमें कांग्रेस और आरजेडी से नए मंत्री बनाए जाएंगे। जेडीयू से कोई डिप्टी सीएम नहीं बनेगा।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…