बिहार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपना स्टैंड साफ कर चुके हैं। मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। उन्होंने पेट में जख्म को कारण बताकर दूरी बना ली है।दोनों विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार नहीं करेंगे। सीएम नीतीश ने गुरुवार को कहा कि वे मोकामा और गोपालगंज में प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं। हालांकि राज्य के राजनैतिक गलियारे में नीतीश कुमार के इस फैसले पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं क्योंकि दोनों सीटों पर राजद के उम्मीदवार हैं।
इस बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव गोपालगंज में विधानसभा क्षेत्र में उतरने की घोषणा कर दी है। वह उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार करने के लिए आज शुक्रवार को गोपालगंज जाएंगे। तेजस्वी महागठबंन उम्मीदवार के लिए जनता से वोट मांगेंगे नई दिल्ली से पटना लौटने के बाद गुरुवार को एयरपोर्ट पर श्री यादव ने इसकी जानकारी दी। नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार से दूर रहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को चोट लगी है, यह बात सभी को पता है। खुद मैंने भी उनसे बात की है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। खुद जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गए हुए थे। जदयू के कई नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्होंने मोकामा में चुनाव प्रचार के लिए उनके जाने को लेकर पूछे गए सवाल को टाल दिया। हालांकि उन्होंने यह कहा कि कितनी बार (मीडिया द्वारा) उनकी परीक्षा ली जाएगी।
वहीं, भारतीय नोटों पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि कौन किस मामले में क्या बोल रहा है, उसे बोलते रहने दीजिए। राजनीति असल मुद्दे पर होनी चाहिए। इनमें गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान व मजदूर के मामले पर नेताओं को बातचीत करनी चाहिए। श्री यादव अपने पिता व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के सिंगापुर से लौटने के बाद नई दिल्ली में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए गए हुए थे।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…