Bihar

चिराग पासवान ने BJP को दिया समर्थन, गोपालगंज और मोकामा में करेंगे प्रचार

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपनी कमर कस ली है। ख़ास बात तो ये है कि एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान भी गोपालगंज और मोकामा में बीजेपी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है।

संजय जायसवाल ने कहा है कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान बीजेपी के समर्थन में 2 दिन प्रचार-करेंगे। संजय जायसवाल ने कहा कि चिराग पासवान शुरू से ही बीजेपी का समर्थन दे रहे हैं।

वहीं, मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर संजय जायसवाल ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अनंत सिंह के समर्थक व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं। उनके समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि अगर आरजेडी को वोट नहीं देंगे तो उनकी दुकान को लूट ली जाएगी। संजय जायसवाल ने कहा कि पुलिसको इसकी जानकारी होने के बादवजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

वहीं, जायसवाल ने अनंत सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मोकामा उपचुनाव में व्यापारियों को धमकी भरे कॉल दिए जा रहे हैं। जेल में बंद आनंद सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कह रहे हैं कि हमारे पक्ष में वोटिंग करो नहीं तो पूरे बाजार को लूट लिया जाएगा। उन्होंने इसमें पुलिस की भी संलिप्तता बताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

10 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

10 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

11 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

18 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago