Sports

पाकिस्तान हारा तो ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर चिढ़ा दिया, फिर पाकिस्तानी PM ने दिया यह जवाब!

गुरुवार रात पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को ट्विटर पर ट्रोल किया था। अब उनके ट्वीट का जवाब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया है। पाकिस्तानी पीएम का कहना है कि उनके पास असली मिस्टर बीन तो नहीं हो सकता, मगर उनके पास असली क्रिकेट भावना जरूर है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘हमारे पास असली मिस्टर बीन नहीं हो सकता है, लेकिन हमारे पास असली क्रिकेट भावना है .. और हम पाकिस्तानियों को वापसी करने की एक अजीब आदत है। मिस्टर प्रेसिटेंड बधाई हो। आपकी टीम ने आज वास्तव में अच्छा खेला।’

बता दें, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की हार के बाद अपने ट्वीट में मिस्टर बीन को मेंशन करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था ‘जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत! शेवरॉन को बधाई। अगली बार असली मिस्टर बीन भेजो।

क्या है ‘मिस्टर बीन’ विवाद 

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले मिस्टर बीन विवाद चर्चा में आया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 25 अक्टूबर को टीम के प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिस पर जिम्बाब्वे के एक फैन ने कमेंट किया था। उस फैन ने लिखा था ‘जिम्बाब्वेवासियों के रूप में हम आपको माफ नहीं करेंगे … आपने एक बार हमें मिस्टर बीन रोवन के बजाय फ्रॉड पाक बीन दिया था .. हम कल मामले को सुलझा लेंगे बस प्रार्थना करें कि बारिश आपको बचा ले।’

Ngugi Chasura नाम के इस फैंन का यह ट्वीट मैच से पहले खूब वायरल हुआ और जब जिम्बाब्वे यह मैच जीत गई तो उनके राष्ट्रपति ने भी इसे अपने ट्वीट में मेंशन किया। खबरों की माने तो 2016 में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे में परफॉर्म करने के लिए एक फेक मिस्टर बीन भेजा था, इस फेक मिस्टर बीन ने स्थानीय लोगों से उस दौरान पैसे भी लिए थे।

मात्र 1 रन से हारा पाकिस्तान

बात मुकाबले की करें तो पाकिस्तान को गुरुवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हाेने की कगार पर पहुंच गई है। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही रोक दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

56 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago