Politics

जब मैं मुख्यमंत्री था तो नरेन्द्र मोदी क्या थे? नीतीश कुमार ने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री पर किया हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने थे, तब वह क्या थे? जिन्हें जेपी आंदोलन की जानकारी नहीं, वे लोग पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हैं। उनलोगों को कोई ज्ञान है क्या? ऐसे लोगों पर हम कुछ नहीं बोलते। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम से लौटने के क्रम में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

जो लोग बोल रहे हैं, वह 2002 में सरकार में आए

मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर नाम लिए कहा जो लोग बोल रहे हैं, वह 2002 में सरकार में आए। जेपी आंदोलन 1974 मे हुआ। उसमें उन लोगों की कौन सी भूमिका रही है। कितने साल से राजनीति में हैं। अपने राज्य को भी ठीक से जानते हैं क्या? कुछ लोग मेरी उम्र के बारे में टिप्पणी करते हैं। टिप्पणी करने वाले के नेता की क्या उम्र है।

इसाई शांतिप्रिय समुदाय, किसी को परेशान नहीं करता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नगालैंड वासियों को आश्वत किया है कि वे उनकी बेहतरी के लिए काम करेंगे। उनसे जितना बन पड़ेगा, इस राज्य के लिए करेंगे। कुमार मंगलवार को दीमापुर में जदयू की ओर से आयोजित जेपी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकनायक ने नगालैंड के लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए काम किया।

जेपी 1964 से 1967 तक इस राज्य में रहे। इसलिए जदयू की नगालैंड इकाई ने जब उन्हें जेपी जयंती का आमंत्रण दिया तो वे तुरंत राजी हो गए। उन्होंने कहा कि हम जेपी के अनुयायी हैं। उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। जेपी ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था। आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने नगालैंडवासियों की जीवनशैली की प्रशंसा की।

आपलोग भोजन, काम और विश्राम समय पर करते हैं

आपलोग भोजन, काम और विश्राम समय पर करते हैं। इसलिए आप का स्वास्थ्य इतना अच्छा है। हम आपको बिहार आने का आमंत्रण दे रहे हैं। देखिए कि वहां किस तरह काम हो रहा है। इसाई बहुल इस राज्य के इसाई समुदाय के लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर रहते हैं। बहुत अच्छा माहौल है। इसाई बहुत अच्छा समुदाय है। यह किसी को परेशान नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को क्रिसमस है। हम आपको अग्रिम शुभकामना देते हैं। आपका अभिनंदन करते हैं। जयंती समारोह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जदयू से जुड़ें। स्थानीय हवाई अड्डे पर पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 95 भूमिहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज, कलेक्ट्रेट सभागार में DDC ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन…

4 घंटे ago

शिक्षा विभाग के डीपीओ – पीओ का कार्य व संभाग आवंटन जिलास्तर से खत्म

समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…

15 घंटे ago

एक-एक छक्के पर उछला समस्तीपुर, 52 गेंदों में वैभव ने लिख दी क्रिकेट की नई इबारत

समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने…

16 घंटे ago

प्रशस्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर के 287 सरकारी व निजी विद्यालयों को स्पष्टीकरण, यहां देखें लिस्ट…

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…

16 घंटे ago