Weather

बिहार के इन जिलों के लोग आज रहें सावधान, जान लीजिए मौ’सम विभाग की भविष्यवाणी

बिहार से बहुत जल्द मानसून (Monsoon) जाने वाला है लेकिन इसके पहले कई जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है तो कई जगहों पर भारी वर्षा भी हुई है. बिहार के सभी जिलों में आज भी बारिश की संभावना है. वहीं तीन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि यहां भारी वर्षा होगी. वहीं कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं जिन तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है और जहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है उनमें रोहतास, औरंगाबाद और गया शामिल है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बिहार से कब तक जाने वाला है मानसून?

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इसी सप्ताह के अंत में प्रदेश से मानसून का असर खत्म हो जाएगा. 15 अक्टूबर के बाद मानसून वापसी के संकेत मिल रहे हैं. अभी प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह 10-12 किमी प्रति घंटा बना है. कटिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

कहां कितनी वर्षा हुई?

मंगलवार की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में समस्तीपुर के पूसा में 40.8, वैशाली के महुआ में 85.2 मिमी, गोरौल में 53.6, मुजफ्फरपुर के सरैया में 45 मिमी, पटना के श्रीपालपुर में 40.2, अरवल में 39.2, नवादा के रजौली में 39.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा रोहतास के सासाराम में 38.4, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में भी 38.4, खगड़िया के परबत्ता में 35.6, बांका में 34.4, वाल्मीकिनगर में 33.3, बांका के धोरैया में 32.6 और पटना में 28.6 मिमी वर्षा हुआ है.

एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पंजाब और उसके आसपास हरियाणा में स्थित है. ट्रफ रेखा केरल में बने चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र होते हुए दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बने रहने के आसार हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

59 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

1 घंटा ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago