Bihar

बिहार: न्यायिक सेवा परीक्षा में तीन भाई-बहनों का कमाल, पहली कोशिश में ही बने अधिकारी

बिहार लोक सेवा आयोग की 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में एक ही परिवार के तीन बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है. इसके बाद उनके गांव में जश्न का दौर शुरू हो गया है.

इस परीक्षा में दरभंगा की दो सगी बहनों कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने सफलता हासिल की है. वहीं, उनके चचेरे भाई अनंत कुमार को भी कामयाबी मिली है. एक ही परिवार से तीन भाई-बहनों के सफल होने के बाद इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई.

घरवालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया. लंबे समय के बाद बिहार लोक सेवा आयोग की 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम सोमवार देर रात जारी किया गया. इसमें अनंत कुमार, चचेरी बहनों कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने सफलता का परचम लहरा दिया.

पहले प्रयास में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार तीनों भाई-बहनों ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है. इससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई. तीनों ने एलएलएम तक की पढ़ाई की है और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा रहे हैं.

न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली दोनों बहनों के पिता सुरेंद्र लाल दरभंगा में ही रहते हैं. वह पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हो चुके हैं. उनकी दोनों बेटियां कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर पिता की खुशी को दोगुना कर दिया.

इसी परीक्षा में सफल होने वाले चचेरे भाई अनंत कुमार के पिता अजय कुमार शिक्षक हैं. वह दरभंगा के मथुरापुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं.

चाचा की प्रेरणा से मिली सफलता

इस परीक्षा में सफल होने वाले तीनों भाई-बहनों की सफलता में उनके चाचा उदय लाल देव का अहम योगदान है. वह पेशे से वकील हैं और दरभंगा कोर्ट में वकालत करते हैं.

चाचा ने तीनों बच्चों को न्यायिक सेवा के बारे में बताया. परीक्षा को पास करने के लिए वह बच्चों को इसकी तैयारी के लिए घर पर ही टिप्स भी देते थे. उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि तीनों भाई-बहन पहले ही प्रयास में सफल हो गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago