Politics

चिराग पासवान ने दोहराया- ना महागठबंधन चलेगा, ना चलेगी नीतीश सरकार, जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे। लोजपा रामविलास गुट के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए चिराग ने कहा कि वो चुनावी मौसम वैज्ञानिक के बेटे हैं और भलीभांति परख चुके हैं कि महागठबंधन सरकार कितने दिन तक चलेगी। चिराग ने राज्य में अराजकता के माहौल का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है।

विपक्षी एकता केवल भ्रम मात्र :

गुरुवार को चिराग पासवान ने राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में लोजपा (रामविलास) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को एकजुट करने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी एकता भ्रम मात्र बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में केवल महत्वाकांक्षी लोग हैं जो खुद को ही सबसे आगे देखना चाहते हैं। विपक्षी एकता में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित एक दर्जन प्रधानमंत्री के दावेदार हैं। ऐसे में विपक्ष के एकजुट होने की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग :

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बेगूसराय की घटना को लेकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही है।

यूपी बिहार कहीं से नहीं जीत सकते नीतीश :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की किसी भी सीट पर लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकते, उत्तरप्रदेश में जीतने का सपना देखने की भी उनकी हिम्मत नहीं है। बिहार में 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दो पर ही सिमट गए थी, उस समय सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते थे आज उनकी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बन कर रह गई है।

केंद्रीय मंत्री बनने की कोई मंशा नहीं :

चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। अभी उनकी पार्टी का गठबंधन किसी भी पार्टी से नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके लिए बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट हैं। बिहार के लोगों को जो सम्मान देगा उसी के साथ लोजपा का गठबंधन होगा। चिराग ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीति को जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे। इस तीन दिवसीय शिविर में पार्टी की सामाजिक, विदेश ,शिक्षा और अर्थ नीति को प्रमुखता से रखा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

46 सेकंड ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

21 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

57 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago