NEWS

बिहार में 47 लाख परिवारों ने की स्वगणना, आज से घर-घर जा रहे प्रगणक; सरकार ने साइबर फ्रॉड से चेताया

बिहार में चल रही जनगणना के पहले चरण में लगभग 47 लाख परिवारों ने स्वगणना पूरी कर ली है। स्वगणना का काम 17 अप्रैल को शुरू हुआ था और 1 मई को खत्म हो गया। अब शनिवार 2 मई से मकान सूचीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का गिनती और उनका सूचीकरण करेंगे। साथ ही जिन परिवारों ने पहले स्व-गणना कर ली है, उनकी आईडी लेकर सत्यापन भी किया जाएगा। सरकार ने लोगों को जनगणना की आड़ में साइबर फ्रॉड को लेकर भी चेताया है। लोगों से बैंक अकाउंट डिटेल, ओटीपी जैसी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की है।

बिहार राज्य में चल रहे जनगणना के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन आज जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय, पटना द्वारा किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में रंजिता, निदेशक, जनगणना कार्य, बिहार ने प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना की प्रगति और आगे की तैयारी की जानकारी दी।

बिहार में जनगणना कार्य की निदेशक रंजीता ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्व-गणना में सहयोग के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 1 मई तक बिहारवासियों ने लगभग 47 लाख (46,82,284) स्व-गणना पूरी की है। अब सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में जाकर CMMS पोर्टल पर बनाई गई डिजिटल सीमाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे पर्यवेक्षक के माध्यम से चार्ज अधिकारी द्वारा ठीक किया जाएगा।

इसके बाद सभी मकानों को क्रमांक दिया जाएगा और फिर हर मकान की गिनती, परिसंपत्तियों और सुविधाओं से संबंधित जानकारी HLO ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिन परिवारों ने पहले ही स्व-गणना की है, उनकी आईडी लेकर सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद सभी मकानों को क्रमांक दिया जाएगा और फिर हर मकान की गिनती, परिसंपत्तियों और सुविधाओं से संबंधित जानकारी HLO ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिन परिवारों ने पहले ही स्व-गणना की है, उनकी आईडी लेकर सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों में निदेशालय के अधिकारियों को भेजा गया है जो स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्य की निगरानी और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

निदेशक ने बिहार के सभी लोगों से जनगणना कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से जनगणना के दौरान सही जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। रंजीता ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाता है।

वहीं, लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। निदेश की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनगणना कर्मी किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंक विवरण, आधार, पैन की जानकारी अथवा किसी प्रकार की राशि की मांग नहीं करते हैं। किसी भी शंका, शिकायत अथवा जानकारी के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क करने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago