Samastipur

सम्राट चौधरी से उपेंद्र कुशवाहा ने मांगी शाहाबाद में सेटेलाइट सिटी, CM से मिल क्या बोले RLM चीफ?

बिहार में 11 नए सेटेलाइट शहर बनाने के सम्राट सरकार के फैसले पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शाहाबाद क्षेत्र में सेटेलाइट सिटी की घोषणा नहीं होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शनिवार को मुलाकात की। कुशवाहा ने सीएम से कहा कि बिहार में 11 नई सेटेलाइट सिटी बनाने के निर्णय का वह स्वागत करते हैं। शाहाबाद क्षेत्र में भी एक टाउनशिप होनी चाहिए। उन्होंने रोहतास जिले में सासाराम और डेहरी के पास नया शहर बनाने की मांग रखी है।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम सम्राट से पटना में मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र इतना बड़ा इलाका है। राज्य सरकार ने 11 नए सेटेलाइट टाउशिप बनाने की घोषणा की है, अच्छी बात है। मगर शाहाबाद इससे अछूता है। कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि शाहाबाद में भी एक सेटेलाइट सिटी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री से इस पर सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार द्वारा शाहाबाद में भी एक सेटेलाइट शहर विकसित किया जाएगा।

नए शहर विकसित कर रही सरकार

बिहार सरकार राज्य के 11 प्रमुख शहरों के पास नई सेटेलाइट टाउनशिप बनाने जा रही है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों को चिह्नित किया गया है। सरकार ने उन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक भी लगा दी है। नगर विकास विभाग इसका विस्तृत प्लान तैयार करने में जुटा है। नए सेटेलाइट शहरों को आधुनिक नगरीय सुविधाओं के तहत विकसित किया जाएगा। हर टाउनशिप में औद्योगिक केंद्र बनाया जाएगा। सरकार प्राधिकरण अथवा एजेंसी के जरिए इन क्षेत्रों का विकास कराएगी। इन क्षेत्र के जमीन मालिकों को भी योजना में हिस्सेदारी दी जाएगी।

इन शहरों के पास बनेगी सेटेलाइट टाउनशिप

जिन शहरों के पास सेटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, उनमें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर, गयाजी, छपरा, सीतामढ़ी, दरभंगा और सोनपुर शामिल हैं।

शाहाबाद के बारे में

दक्षिण बिहार के शाहाबाद क्षेत्र में रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर जिले के इलाके आते हैं। शाहाबाद क्षेत्र को बिहार की राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जाता है। यहां ब्राह्मण, राजपूत, कुर्मी, कुशवाहा जैसी जातियां राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मानी जाती हैं। एक समय राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन का यह गढ़ रहा। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन यहां खराब रहा था। हालांकि, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने शाहाबाद में अधिकतर सीटें जीतकर अपना झंडा लहराया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago