Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

समस्तीपुर : पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक की रूहानी फिजा में शुक्रवार को दूसरे जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में सज्दा कर अपने गुनाहों की माफी और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और महिलाएं सभी इबादत में मशगूल नजर आ रहे हैं। इफ्तार और सेहरी के समय शहर की गलियों से लेकर गांव तक रौनक देखने को मिल रही है। मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ और कुरआन पाक की तिलावत का सिलसिला जारी है।

समस्तीपुर शहर की विभिन्न मस्जिदों में दूसरे जुमे की नमाज हर्षोल्लास और धार्मिक अनुशासन के साथ अदा की गई। नमाज से पहले उलेमा-ए-कराम ने रमज़ान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए रोज़े की अहमियत बयान की। कारी मोतीउर्रहमान अशरफी ने कहा कि रमजान बरकतों और रहमतों का महीना है। इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए और तमाम बुराइयों से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपने विचार और आचरण को पाक रखने का नाम है। नमाज पूरी पाकीजगी और सादगी के साथ अदा करें तथा तरावीह की नमाज का भी एहतमाम करें। उन्होंने यह भी बताया कि इसी पाक महीने में कुरआन शरीफ नाजिल हुआ, जिसे आसमानी किताब कहा जाता है। रमजान के दौरान अल्लाह अपने बंदों की दुआएं कबूल करता है, इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा तिलावत और इबादत में समय देना चाहिए। नमाज के बाद नमाजियो ने देश-दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कीं। पूरे जिले में रमजान को लेकर धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago