समस्तीपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना परिसर में बीडीओ सुप्रभात कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बीडीओ ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इस दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह व नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और गश्ती दल सक्रिय रहेगा। डीजे और जुलूस के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…