Categories: NEWSSamastipur

पुलिस मेंस एशोसियेशन चुनाव से पहले समस्तीपुर जिले के 13 सिपाहियों का दरभंगा व मधुबनी जिले में किया गया तबादला

समस्तीपुर : पुलिस मेंस एशोसियेशन चुनाव से पहले समस्तीपुर जिला पुलिस बल में कार्यरत 13 सिपाहियों का स्थानांतरण दरभंगा व मधुबनी जिले में किया गया है। एसपी द्वारा जारी जिलाादेश के अनुसार यह स्थानांतरण मिथिला क्षेत्रादेश के आलोक में की गई है। जारी आदेश के अनुसार समस्तीपुर में पदस्थापित सिपाहियों को दरभंगा एवं मधुबनी जिलों में विभिन्न शाखाओं व इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

स्थानांतरित सिपाहियों में अपराध शाखा, हिंदी शाखा, परिवहन शाखा, सोशल मीडिया शाखा, आरक्षी अधीक्षक कार्यालय, पुलिस केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात कर्मी शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी संबंधित सिपाही दिनांक 1 जनवरी 2026 से नवीन पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। साथ ही इन्हें समस्तीपुर जिले के सभी पंजियों से नाम विलोपित करते हुए संबंधित जिलों के लिए विरमित किया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र समर्पित करने के उपरांत संबंधित सिपाहियों का अंतिम वेतन प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। लेखापाल को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी के अलावे दरभंगा व मधुबनी के एसपी सहित संबंधित शाखाओं को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

इन सिपाहियों का किया गया दरभंगा व मधुबनी में स्थानांतरण :

स्थानांतरण होने वाले सिपाहियों की सूची में अपराध शाखा के कौशल कुमार को दरभंगा, हिंदी शाखा के रणविजय कुमार को दरभंगा, परिवहन शाखा के आकाश कुमार का मधुबनी, डीएसपी मुख्यालय के बाॅडीगार्ड रोहित कुमार को मधुबनी, पुलिस लाइन से प्रवीण कुमार को दरभंगा, सोशल मीडिया शाखा के अमरेश कुमार को दरभंगा, पुलिस कार्यालय के विलेंद्र चौधरी को दरभंगा, आरएमएस शाखा की साधना संगम का मधुबनी, गोपनीय शाखा के दीपेश राज का दरभंगा, ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय की प्रियंका सिंह का दरभंगा, लेखा शाखा के निलेश कुमार का मधुबनी, र.अ.नि प्रथम शाखा की प्रगति कुमारी का मधुबनी व एसपी कार्यालय में दूरभाष ड्यूटी पर लगे रणधीर कुमार रंजन का दरभंगा जिला स्थानांतरण किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago