समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 14 दिसम्बर को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी व्यवस्था पर लगातार हमला हो रहा है। चुनाव में धांधली, वोट चोरी जैसी घटना न केवल जनादेश का अपमान हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना के लिए गंभीर खतरा हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर काे जनप्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने का मंच बनेगा।
मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, कामेश्वर पासवान, मिथिलेश पोद्दार, देविता कुमारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, अब्दुल फ़त्ताह, राम विलास राय, रघुनंदन पासवान, रजत शर्मा, परमानंद मिश्र, सोहैल अहमद, कन्हैया कुमार, राम बालक सिंह, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, सुरेश कुमार महतो, अजीत कुमार सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, मोहन ठाकुर, उमा शंकर पासवान, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, नजमुल होदा, रूबी कुमारी, सुमित्रा देवी, भगवान लाल पासवान, फ़ज़ल अहमद, राम विलास दास, अशोक कुमार, सुशील कुमार राय, मो० अदनान आदि लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…