Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में 13 एकड़ जमीन पर से 280 परिवारों को बलपूर्वक हटाया गया, अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर रोड़ेबाजी और आगजनी

कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया जमीन, भारी संख्या में पुलिस बल रहे तैनात

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ स्थित सुन्दरिया नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को अतिक्रमणकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान रोड़ेबाजी हुई। वहीं करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गये। प्रशासन की ओर से गुरुवार को जेसीबी से लगभग 280 झुग्गी झोपड़ियां, खपरापोश व एस्बेस्टस के घरों को हटाया गया।

इस दौरान पत्थरबाजी व आगजनी की घटनाएं भी हुई। इसमें एक महिला हीरा देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। प्रशासन ने दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी संजय सिन्हा, सीओ पुष्पलता कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे।सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था।

1993 में 13 एकड़ भूमि को अतिक्रमणकारियों ने किया था कब्जा :

मंगलगढ़ कोठी के 13 एकड़ भूमि को वर्ष 1993 में अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया। जिसका नाम सुन्दरैया नगर रखा। यह भूमि मंगलगढ़ गांव के समीप पड़ता है। जो दुधपुरा बाजार से आधे किलोमीटर पर स्थित है। इस संबंध में कोठी के प्रबंधक विपीन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1993 में 280 लोगों ने 13 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था जिस पर मुकदमा चला। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है।

सुन्दरियां नगर के झोपड़ियां में लगी आग :

माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन मंगलगढ़ सुन्दरियां नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसी क्रम में सुन्दरियां नगर के झोपड़ियां में आग लग गई। आग लगी या लगा दी गयी, यह जांच का विषय है। आग बुझाने में पुलिस प्रशासन परेशान नजर आ रही थी। आनन-फानन में दमकल मंगवाया गया। फिर दमकल से आग पर काबू पाया गया। लगभग एक दर्जन घर जल गये जबकि गन्ने के खेत में भी आग लग गई। जिस पर प्रशासनिक पहल से काबू पाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

34 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

54 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago