Categories: NEWSSamastipur

बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला युवक का शव, दो दिन पहले मगरदही घाट पूल से नदी में लगा दी थी छलांग

समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पूल से बूढ़ी गंडक नदी में बीते 10 दिसंबर को छलांग लगाने वाले युवक का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा में शनिवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही रसलपुर के स्व. कपालेश्वर सिंह के पुत्र सुजीत कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके शव बरामदगी को लेकर एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई थी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक ने तीन दिन पहले मगरदही घाट से नदी में छलांग लगा दी थी। शव बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago