Categories: BiharNEWS

ऐ, आप भी आइए न जी…; क‍िसे प्‍यार से बुलाने लगे नीतीश कुमार? पुराने अंदाज में द‍िखे

नालंदा के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी (Bihar Police Academy) में शनिवार को 1218 दारोगा के दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्‍य अत‍िथ‍ि सीएम नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में उस समय मुख्‍यमंत्री (CM Nitish Kumar) का पुराना अंदाज दिखा, जब वे खुली जीप से परेड के निरीक्षण के लिए निकल रहे थे। अबतक की परंपरा के अनुसार जीप पर सीएम के साथ पुलिस महानिदेशक विनय कुमार भी थे। जैसे ही रवानगी का समय हुआ, उन्‍होंने मंच पर खड़े उपमुख्‍यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को देखते ही कहा, अरे आइए न। सम्राट चौधरी थोड़ा हिचके तो सीएम ने कहा- क्‍या बात करते हैं, आइए न।

तीन मंत्री के साथ परेड का निरीक्षण 

इसके बाद सम्राट चौधरी उस जीप की ओर बढ़े। इसके बाद नीतीश कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर देखकर कहा, अरे आप भी आइए। वे आए तो इसके बाद मंच पर खड़े ग्रामीण विकास मंत्री को भी बुलाया। कहा- आओ-आओ तुम भी आओ। अरे आओ न भाई। चलो न भाई। इसके बाद श्रवण कुमार भी उस जीप पर पहुंच गए। तब परेड निरीक्षण के लिए गाड़ी रवाना हुई।

तीन ट्रांसजेंडर भी परेड में शामिल 

परेड में तीन मंगलामुखी (ट्रांसजेंडर) बंटी कुमार, मधु कश्‍यप एवं रोनित झा भी शामिल हुए। नीतीश कुमार ने अंक‍ित कुमार को सीएम पिस्‍टल और बैटल से सम्‍मानित किया। रूपेश कुमार को तलवार दी और बेस्‍ट परेड कमांडर का अवार्ड मीना कुमारी को दिया। दीक्षा समारोह में कई गर्व से भरने वाले क्षण आए तो कई ऐसे पल भी रहे जो भावुक करने वाले थे। बेटे-बेटी की सफलता पर माता-पिता गर्व से भरे हुए थे। इसी दौरान एक नवनियुक्‍त दारोगा ने अपनी पत्‍नी को कैप पहनाई तो एक मां ने अपने बेटे के माथे पर तिलक सजाया। कुल मिलाकर यहां का नजारा उत्‍सवी दिख रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago