Categories: NEWSSamastipur

एक लाख का इनामी सोना लुटेरा कुरूक्षेत्र में चढ़ा STF के हत्थे, समस्तीपुर का है प्रियदर्शी व बेगूसराय का है राहुल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- सोना लूटने वाले गिरोह के सदस्य व अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी निवासी प्रियदर्शी यादव को एसटीएफ की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह गिरोह के सरगना बेगूसराय जिला के बखरी निवासी राहुल के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए कुरुक्षेत्र में कृष्णघाट थाना क्षेत्र में छुपा हुआ था। एसटीएफ की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया।

दोनों की बिहार के अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में 10 से अधिक सोना लूट, हत्या, लूट, डकैती के अलावा आर्म्स एक्ट में पुलिस को तलाश थी। दोनों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में जांच के क्रम में मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोचने में सफलता हासिल की।

यह गिरोह इन दिनों मूल रूप से जेव्लर्स की बड़ी दुकानों से सोना लूट की वारदात को अंजाम देने में जुटा हुआ था। बताया गया है कि प्रियदर्शी यादव पूर्व में भी बाइक लूट में जेल जा चुका था। सोना लूट समेत अन्य आपराधिक कांडों में उसकी संलिप्तता को लेकर बिहार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार, गिरोह के गिरफ्तार सरगना राहुल कुमार पर भी बिहार के अलावा उत्तराखंड पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का का इनाम घोषित कर रखा था। बताया गया है कि अंगारघाट के बदमाश प्रियदर्शी यादव पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 मिनट ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

30 मिनट ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

39 मिनट ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

5 घंटे ago