समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जितवारपुर निजामत गांव में छापेमारी कर एक घर से करीब तीन लाख रुपए मूल्य का विभिन्न ब्रांड के 29 कार्टन में रखा विदेशी शराब बरामद किया है।
पुलिस को यह सफलता रविवार तीसरे पहर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के ही रामाश्रय यादव के रूप में की गई है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामाश्रय यादव के घर भारी मात्रा में शराब की खेप उतरी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की तो दलान में छिपाकर रखा गया 29 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान शराब की खरीदारी करने पहुंचे कई खुदरा दुकानदार वहां से फरार हो गए। बरामद की गई शराब की कीमत का बाजार मूल्य करीब तीन लाख रुपए बताया गया है।
बताया गया है कि इस घर में लंबे समय से शराब का कारोबार हो रहा था। इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…
बिहार के वैशाली में एक महिला की लाश जलती चिता बुझाकर पुलिस ले गई। मृत…
समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…
समस्तीपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के प्रशासनिक दावों के बीच डीएम…
बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…