समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी स्थित रेल पुल संख्या-1 से नदी में छलांग लगाने के लिए रील्स बना रहा एक युवक लापता हो गया। जिसकी सूचना पर एसडीआरएफ की टीम बुलायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रेल पुल संख्या-1 से एक युवक नदी में जंप लगाकर रील्स बना रहा था। इस दौरान उसने दो बार नदी में जंप लगाया और पानी से बाहर निकला। लेकिन तीसरी बार जंप लगाते ही वह पानी में डूब गया, और बाहर नहीं निकला।
लापता युवक की खोज की जा रही है। उसकी पहचान रांची के रहने वाले अब्दुल खैर के रूप में की गई है। वह समस्तीपुर शहर के आजाद चौक बीएड काॅलेज रोड के पास रहता था और फेरी का काम किया करता था। सूचना मिलने पर परिजन रांची से निकल चुके हैं।
वहीं नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि एक युवक के लापता होने की सूचना मिली है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। देर शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका था। आज शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर विभिन्न मामलों…
समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र…
समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…