Bihar

बिहार: कोर्ट को गुमराह कर कुख्यात के नाम पर दूसरे को जमानत दिलवाने की कोशिश कर रहा था वकील, पोल खुलते ही जाना पड़ा सीधे जेल

बिहार के जमुई जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस वकील को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कोर्ट को गुमराह कर फरार इनामी अपराधी पप्पू मंडल के बदले दूसरे शख्स को न्यायालय में पेश करवा जमानत दिलवाने की कोशिश की थी. नगर थाना पुलिस ने वकील सकलदेव मंडल को शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद वकील को कोविड जांच करवा पुलिस ने न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

बीते, 12 जुलाई को फरार 50 हजार का इनामी पप्पू मंडल के बदले सुमन कुमार कोर्ट में पेश करवाया गया था. मामला संज्ञान में आने के बाद कोर्ट के आदेश पर नगर थाना में केस दर्ज हुआ था. कोर्ट को गुमराह कर दूसरे शख्स को पेश कर कुख्यात को जमानत दिलाने की कोशिश में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में वकील सकलदेव मंडल को भी अभियुक्त बनाया गया था. उस केस में पप्पू मंडल और सुमन कुमार उर्फ़ अवध साव को भी अभियुक्त बनाया गया है.

सुमन कुमार उर्फ अवध साव जो कि अमरथ पंचायत का पैक्स अध्यक्ष है. उसे पुलिस ने 12 जुलाई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बता दें, संगथु गांव का पप्पू मंडल पर कई आपराधिक मामला दर्ज है जिसमे रंगदारी, हत्या और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने शामिल है. सरकार ने फरार पप्पू मंडल पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है.

गिरफ्तारी के बाद वकील सकलदेव मंडल ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट को गुमराह कर दूसरे शख्स को खड़ा करवा जमानत दिलाने की कोशिश में न्यायालय के आदेश पर नगर थाना में केस दर्ज हुआ था, उसी के आलोक में पुलिस ने वकील सकलदेव मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, फरार चल रहे पप्पू मंडल की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

34 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

1 घंटा ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

3 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

3 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

3 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago