समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी स्थित रेल पुल संख्या-1 से नदी में छलांग लगाने के लिए रील्स बना रहा एक युवक लापता हो गया। जिसकी सूचना पर एसडीआरएफ की टीम बुलायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रेल पुल संख्या-1 से एक युवक नदी में जंप लगाकर रील्स बना रहा था। इस दौरान उसने दो बार नदी में जंप लगाया और पानी से बाहर निकला। लेकिन तीसरी बार जंप लगाते ही वह पानी में डूब गया, और बाहर नहीं निकला।
लापता युवक की खोज की जा रही है। उसकी पहचान रांची के रहने वाले अब्दुल खैर के रूप में की गई है। वह समस्तीपुर शहर के आजाद चौक बीएड काॅलेज रोड के पास रहता था और फेरी का काम किया करता था। सूचना मिलने पर परिजन रांची से निकल चुके हैं।
वहीं नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि एक युवक के लापता होने की सूचना मिली है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। देर शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका था। आज शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…