NEWS

नीति आयोग की रैंकिंग जारी, बिहार के जिलों का शानदार प्रदर्शन; शिक्षा में शेखपुरा अव्वल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नीति आयोग की रैंकिंग में एक बार फिर बिहार के जिलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा को पहला स्थान मिला है। वहीं पूर्णिया को तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग ने देश के पिछड़े 112 आकांक्षी जिलों के लिए चैम्पियन ऑफ चैंज डेल्टा रैंकिंग जारी की है। ओवरऑल फरफार्मेंस वाले टॉप 5 जिले में गया को दूसरे मिला है। केंद्र सरकार इन पिछड़े जिलों को विकसित करने के लिए विशेष सहायता राशि देती है, ताकि पिछड़े श्रेणी के ये जिले देश और राज्य के दूसरे जिलों के साथ विकास के पैमाने पर साथ-साथ आगे बढ़ सकें।

नीति आयोग के वर्ष 2018 में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बिहार के 13 जिले कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर,सीमामढ़ी और नवादा शामिल हैं। केंद्र की इस घोषणा से बिहार के इन 13 जिलों के प्रखंडों में विकास कार्यों के लिए विशेष सहायता राशि मिलती है।

इन जिलों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जलसंधान, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर ध्यान दिए जाते हैं। शिक्षा क्षेत्र के लिए मुख्य रूप से स्कूल में पढ़ाई और लाइब्रेरी की सुविधा, स्कूलों में आधारभूत संरचना, जिसमें टॉयलेट व पेयजल आदि मुख्य हैं।

पिछले दिनों भी बिहार का प्रदर्शन रहा शानदार:

पिछले दिनों की रैंकिंग में कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में बिहार के जिलों का प्रदर्शन अन्य राज्यों से बेहतर रहा है। यही नहीं सूबे के दो जिलों को देश में सर्वेोच्च स्थान मिला था। देश के टॉप पांच में बिहार के दो जिले बांका पहले स्थान और कटिहार दूसरे स्थान पर रहा था। इसके पहले नीति आयोग ने इन 112 आकांक्षी जिलों के प्रदर्शन का लेखा-जोखा निकाला था। इनमें ओवरऑल बेगूसराय और पूर्णिया ने बेहतर रैंक प्राप्त किया। जबकि, जमुई ने स्वास्थ्य और पोषण में और गया जिला ने शिक्षा के क्षेत्र में देश के अन्य जिलों से बेहतर काम किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago