Categories: NEWSSamastipur

जितवारपुर कन्हैया चौक पर चोरी की दो बाइक व 250 ग्राम गांजा के साथ छह बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर कन्हैया चौक से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक अपाचे एवं एक पल्सर बाइक के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 250 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कन्हैया चौक के पास बीते 3 जनवरी की शाम कुछ बदमाश चोरी की बाइकों की खरीद बिक्री करने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने दल-बल के साथ कन्हैया चौक पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। पुलिस बल को वहां मौजूद देख अपाचे और पल्सर बाइक सवार सभी छह बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड कर पकड़ लिया गया।

नाम पूछने पर अपाचे बाइक पर सवार तीनों क्रमश: अपना नाम रौशन कुमार उर्फ मुन्ना पिता राजकुमार राय जितवारपुर सपना वार्ड संख्या-17, बलराम कुमार पिता संतलाल महतो कन्हैया चौक वार्ड संख्या-16 एवं विक्रम कुमार पिता विनोद राय जितवारपुर चौथ तथा पल्सर बाइक पर सवार विजय कुमार पिता देवनारायण महतो कन्हैया चौक वार्ड संख्या-16, अमन कुमार पिता उमेश राय जितवारपुर सपना वार्ड संख्या-17 एवं गुलशन राज पिता मनोज कुमार जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-16 बताया। सभी समस्तीपुर जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बताए गए हैं।

इस दौरान अपाचे सवार रौशन कुमार के जेब से एक सौ ग्राम गांजा व एक रेडमी मोबाइल, बलराम कुमार के जेब से 100 ग्राम गांजा व एक सैमसंग मोबाइल, विक्रम कुमार के जेब से 50 ग्राम गांजा एवं एक कीपैड वाला छोटा मोबाइल तथा पल्सर सवार विजय कुमार के जेब से एक एंड्राइड मोबाइल, अमन कुमार के जेब से रेडमी मोबाइल तथा गुलशन राज से कोई सामान बरामद नहीं हुआ।

पुलिस विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान को जब्ती सूची बनाकर सभी बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि रोशन कुमार उर्फ मुन्ना एवं बलराम महतो पूर्व में भी कई अपराधिक कांडों में जेल जा चुके हैं। वहीं, इस बाबत मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

9 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

9 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

13 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

18 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

18 घंटे ago