National

समस्तीपुर: शिक्षक पिता ने नहीं दिया पिता होने का हक तो सौतेले बेटे ने ही मारी दो गो’ली

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला जेल के पास एक सौतेले पुत्र ने ही अपने पिता पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश किया। हालांकि पिता की खुदकिस्मती ने उसे बचा लिया। गोली पीठ को छूते हुए निकल गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगो ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है।

इलाज करा रहे शिक्षक उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव निवासी रामकृष्ण राय के पुत्र रामसेवक राय ने बताया कि अन्य दिनों की भांति अपने शिक्षिका पुत्री को उसके विद्यालय पर छोड़ते हुए मैं अपने विद्यालय बेगूसराय जिले के मंसूरचक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यायल जा रहा था। इसी दौरान कोनेला जेल के पास पीछे आए एक बाइक पर मीरा पीछा का रहा एक युवक ने मुझपर पीछे से गोली चला दिया। जो मेरे पीठ को छूते हुए निकल गया। दूसरा गोली भी चलाया लेकिन वह मुझे नही लगा। किसी तरह लोगों ने मुझे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया।

आगे शिक्षक ने बताया की गोली चलाने वाला उसकी पहली पत्नी ढगरुआ निवासी गिरजा देवी के पुत्र ने ही मुझ पर गोली चलाया है। कई वर्षो से वह मुझसे रुपए-पैसे का मांग कर रहा था। जिसका केस भी न्यायालय में चल रहा है।

शादी के कुछ महीनों के बाद ही मेरे पत्नी से मेरा शादी टूट गया था। वर्ष 1983 में हम दोनों अलग हो गए है। मैने भी दूसरी शादी अंगारघाट निवासी अनिता से कर लिया था। जिससे दो बेटी है। वहीं पहली पत्नी से भी शादी टूटने के बाद एक बेटा हुआ था। जो मुझसे बेटा होने का हक मांगते हुए संपत्ति में हिस्सा मांगने के साथ बार-बार रुपए पैसे का डिमांड करता रहता है। इसी के विरोध में उसने ही मुझपर गोली चलाया है। इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक शिक्षक के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago