बिहार में करीब 5 लाख का प्रतिबंधित सिरप बरामद, शराबबंदी के बाद वर्षों से चल रहा था धंधा

पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर 5 लाख रुपए के अधिक के प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ ही इस कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वर्षों से गिरफ्तार व्यक्ति पटना में प्रतिबंधित कफ सिरप का शराब बंद होने के बाद बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहा था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उत्पाद विभाग को यह सूचना मिली की पटना के आशुतोष नगर रोशन कॉपरेटिव में किराए के मकान में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक रितेश कुमार ने एक टीम गठन कर वहां की रेकी करने के बाद शुक्रवार को छापेमारी की। इस क्रम में उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि इस छापेमारी में किराए के मकान में चल रही एक घर से पुलिस ने 150 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप को जप्त किया है। जप्त किए गए कफ सिरप की कीमत लगभग 5 से 7 लाख रुपए की बीच बताई गई है। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी के कम क्रम में इस धंधे से जुड़े एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी का नाम सुरेश प्रसाद है।

उन्होंने बताया कि बिहार में शराब बंद होने के बाद इस प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जा रहा था। छापेमारी के क्रम में पुलिस को भिन्न-भिन्न कंपनियों के कफ सिरप मिले हैं जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

8 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

9 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

17 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

17 घंटे ago