Categories: NEWSSamastipur

वारिसनगर में विवाहिता की पीटकर ह’त्या, पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोही गांव में रविवार रात पति की पिटाई से एक विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका 30 वर्षीय अजमत खातून गोही नयाटोला गांव निवासी मो. इरफान की पत्नी थी। इस संबंध में मृतका की मां व मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना के बसंत गांव निवासी नूरजहां ने वारिसनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने मृतका के पति मो. इरफान व सास रेहाना खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राथमिकी के लिए थाना में दिए गए आवेदन में मृतका की मां नूरजहां ने गोही नयाटोला गांव के मृतका के पति मो. इरफान, सास रेहाना खातून, ससुर मो. इश्तियाक के अलावा मुजफ्फरपुर जिला के पटसारा गांव के ननद नजरान खातून व नन्दोसी मो. तनवीर को आरोपित किया है।

आवेदन में कहा है कि सभी ने उसकी पुत्री को लाठी डंडे, लोहे के रॉड व चाकू से गोद कर हत्या की। सभी पूर्व में भी उसकी पुत्री से मारपीट करते रहते थे। जिसे उनकी पुत्री सहन करती आ रही थी। रविवार रात भी पिटाई करने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ वहां पहुंची तो पुत्री खून से लथपथ मृत पड़ा पाया। मृतका की मां ने कहा है कि उनका दामाद खाता पीता था जिसके लिए वह उनकी बेटी से पैसे मांगता था। नहीं देने पर उसकी पिटाई करता रहता था।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago