समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपैका गांव में मंगलवार दोपहर स्कूल के दो छात्रों की पोखर में डूबकर मौत हो गई। हालांकि एक अन्य छात्र पोखर से सुरक्षित बाहर निकल गया। मृतक छात्र की पहचान पचपैका के उदय कुमार के पुत्र गोलू कुमार 13 वर्ष व मुक्तियारपुर दलसिंहसराय के झप्सी महतो के पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवक का शव पोखर से बाहर निकाला। जिसके बाद शव का पंचनामा कर दोनों शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि गोलू डॉ. राम मनोहर लोहिया मध्य विद्यालय का छात्र था जबकि संजीव कुमार डॉ. राम मनोहर लोहिया हाई स्कूल का छात्र था। दोपहर दोनों के अलावा एक अन्य छात्र पास के पोखर में जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
एक-एक कर गोलू और संजीव की डूबकर मौत हो गई। जबकि हल्ला होने पर खेत में काम कर रहे लोगों ने एक अन्य छात्र को बचा लिया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। छात्र की मौत की सूचना पर छपाई का और मुक्तियारपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…