बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 20 हजार रुपए ले रहा था नजराना

बिहार में भ्रष्टाचार और घुसखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। निगरानी विभाग के द्वारा अबतक कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में निगरानी विभाग की टीम ने एक आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है।

गिरफ्तार आवास सहायक को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। निगरानी की इस कार्रवाई से डुमरिया प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, गया के डुमरिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित आवास सहायक मनीष रंजन उस वक्त निगरानी के हत्थे चढ़ गया जब वह एक शख्स से रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपए ले रहा था। जानकारी के मुताबिक मंझौली निवासी सुशील चौधरी ने आरोपी आवास सहायक के खिलाफ पटना स्थित निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आवास योजना के तहत मिलने वाली रकम की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में आरोपी आवास सहायक 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

इस बात की शिकायत पीड़ित सुशील कुमार ने निगरानी से की। निगरानी की जांच में मामले को सत्य पाया गया। जिसके बाद मंगलवार को पटना से एक टीम डुमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बता दें कि काली कमाई करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं बावजूद वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

1 घंटा ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

2 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

4 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

11 घंटे ago