समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोपट्टी गांव में बीते 24 अगस्त को हुए स्वर्ण व्यवसायी सह बीजेपी नेता रघुनाथ स्वर्णकार की हत्या को लेकर बीजेपी नेताओं का दौड़ा लगातार जारी है। इसी क्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल आज समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक बीजेपी नेता के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समस्तीपुर शर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा।
संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रबर स्टैंप के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें जो आदेश मिलता है वह उसके अनुरूप कार्य कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि राजद के नेता नीतीश कुमार को चने के झाड़ पर चढ़ा कर लाल किले के गुंबद पर झंडा फहरवा रहे हैं।
राजद के नेता भी इस बात को जान रहे हैं की चने के झाड़ पर चढ़ा कर इनसे झंडा फहरवाते रहो और खुद को सभी घोटाले से बचाते रहो। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बिहार दौरे को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाल किले के गुंबद पर झंडा फहराने का इतना शौक है और उनके सामने केसीआर उम्मीद कर रहे थे कि नीतीश कुमार उनके सामने बैठ जाएंगे। जबकि नीतीश कुमार खड़े होने के लिए ही महागठबंधन के साथ गए हैं।
केसीआर और उनका पूरा परिवार घोटाले में फंसा है। यहां भी लोग फंसे हैं और उनको बचाने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। केसीआर के बिहार आने का उद्देश्य था कि नीतीश कुमार उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकारेंगे और नीतीश कुमार इस उम्मीद में थे कि केसीआर उनके प्रधानमंत्री के रूप में घोषणा करेंगे। 24 प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मिलकर आपस में रिसर्च कर रहे हैं।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…