समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

समस्तीपुर में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

advertisement krishna hospital 2

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम योगेंद्र सिंह में शुक्रवार को नगर पालिका निर्वाचन 2022 सामान्य निर्वाचन से संबंधित तैयारी की समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (शिकायत निवारण), उप विकास आयुक्त, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एवं सभी को कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में डीएम ने सभी कोषांगों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें बताया कि नगर पालिका निर्वाचन 2022 के लिए कोषांग का गठन करने के साथ सभी वरीय पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी को कोषांगो से संबंधित पत्र दे दिया गया है। सभी कोषांगो के वरीय व नोडल पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में कार्य निर्वहन कर रहे हैं।

IMG 20220728 WA0089

कार्मिक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कोषांग के अद्यतन स्थिति के बारे में बताया गया कि चेक लिस्ट एक सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने नोडल पदाधिकारी को किसी भी कर्मी का एक ही दिन में एक ही समय में दो ड्यूटी नहीं लगाने की हिदायत दी।

उन्होंने कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों का प्रशिक्षण शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सामग्री के लिए टेंडर कर लेने का निर्देश दिया। इसी तरह परिवहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

IMG 20220828 WA0028

1

IMG 20211012 WA0017

Picsart 22 07 13 18 14 31 808

JPCS3 01

IMG 20220829 WA0006

IMG 20220810 WA0048

IMG 20220331 WA0074

Advertise your business with samastipur town