समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 10-14 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
वहीं समस्तीपुर के साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा व बेगूसराय जिलों में 13-14 सितंबर के आसपास मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि पूरे पूर्वानुमान की अवधि में आसमान में मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने की संभावना है।
इस अवधि में औसतन 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 व दोपहर में 50-60 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वैज्ञानिकों ने अगात बोई गई धान की फसल में गंधी बग कीट की निगरानी करने व 15 सितंबर तक अरहर की बुआई संपन्न करने की सलाह दी है।
उत्तर बिहार के जिलों में 14 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व बेगूसराय के जिलों में 13-14 को मध्यम बारिश हो सकती है। 10-15 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। किसान सलाह के अनुरूप कार्य करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, डीआरपीसीएयू, पूसा
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…