इलाज कराने गई पेट दर्द का, निकाल ली दोनों किडनी… बिहार में झोलाछाप का हैरान करने वाला कारनामा

मुजफ्फरपुर में पेट दर्द की शिकायत पर इलाज कराने पहुंची महिला की दोनों किडनी निकाल ली गईं। यह हरकत एक प्राइवेट नर्सिंग होम में 3 सितंबर को की गई। इसका पता तब चला जब महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) लेकर पहुंचे। वहां 5 सितंबर को डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी दोनों किडनी निकाली जा चुकी हैं। अब, परिजनों की शिकायत पर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी के बाजी कस्बे का है। 33 साल की सुनीता देवी पेट दर्द की वजह से एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने पहुंची थीं। वहां डॉक्टर ने कहा कि यूट्रस का ऑपरेशन करना होगा। इसके लिए परिवार वाले तैयार हो गए। 3 सितंबर को सुनीता का ऑपरेशन हुआ। लेकिन इसके बाद सुनीता की हालत और खराब होने लगी। परिजन जब उसे लेकर पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) पहुंचे तब 5 सितंबर को पता चला कि उसकी दोनों किडनी निकाल ली गई हैं।

ह्यूमन पार्ट्स ट्रांसप्लांट एक्ट, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
सुनीता के परिजनों ने निजी नर्सिंग होम के संचालक पवन कुमार और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों पर किडनी निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में मामले को लेकर बरियारपुर थाने में शिकायत के बाद नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ ह्यूमन पार्ट्स ट्रांसप्लांट एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ने लगी हालत

सुनीता के भाई अरुण ने बताया कि उसकी बहन के पेट में तेज दर्द था। इसलिए उसे लेकर नर्सिंग होम में गए। वहां जांच करने के बाद यूट्रस निकालने की बात कही गई। इसके लिए हम सभी लोग तैयार हो गए। नर्सिंग होम के संचालक ने ऑपरेशन करने के लिए बाहर से बड़े डॉक्टर को बुलाने की बात कही।

3 सितंबर को डॉक्टर आए और सुनीता का ऑपरेशन हो गया। लेकिन, इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लग गई। तब नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने उसे पटना ले जाने को कहा। वहां जांच में पता लगा कि महिला की दोनों किडनी निकाल ली गई है।

पेट में गोला है, ऑपरेशन के लिए गए तो किडनी ही निकाल ली- सुनीता

पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था, पेट में गोला है, निकालना पड़ेगा। ऑपरेशन के लिए गए तो दोनों किडनी ही निकाल दी। उन्होंने इस ऑपरेशन के लिए 30 हजार रुपए भी लिए थे।

PHC प्रभारी से मांगी है रिपोर्ट- सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉक्टर UC शर्मा ने कहा कि सकरा PHC प्रभारी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल रिपोर्ट के जांच के बाद कार्रवाई होगी: पुलिस

मामला सामने आने पर बरियारपुर ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है। मरीज सुनीता की मां तेतरी देवी ने आवेदन दिया है। जिसमें सुनीता देवी की किडनी निकाल लेने की शिकायत की गई है। मेडिकल रिपोर्ट की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्लिनिक रजिस्टर्ड नहीं है।

संचालक ने कहा- आरोप बेबुनियाद

इधर, संचालक पवन का कहना है यूट्रस के अलावा राइट और लेफ्ट ओवरी का ऑपरेशन हुआ था। यूट्रस और दोनों ओवरी काटकर हटा दिया गया था। डॉक्टर मुजफ्फरपुर से आए थे। उनके यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ था। ऑपरेशन के बाद मरीज का यूरिन बाहर नहीं निकला तो वे खुद अपने खर्चे पर उसे पटना ले गए थे। किडनी निकालने का आरोप बेबुनियाद है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

1 घंटा ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

4 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

5 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

5 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

5 घंटे ago