National

समस्तीपुर में पुलिस का गश्ती वाहन पलटा, चालक समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप समस्तीपुर की ओर से लौटने के दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी गड्ढ़े में पलट गई, जिससे उस पर सवार चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जख्मी पुलिसकर्मी का उपचार किया।

जख्मी लोगों में बैजनाथ मंडल, सूर्य नारायण महतो, अशोक कुमार एवं धीरज कुमार शामिल हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.बीके ठाकुर ने बताया कि बैजनाथ मंडल एवं अशोक कुमार की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गाड़ी मुक्तापुर से गश्ती कर थाने लौट रही थी। इसी दौरान रामपुरा पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। जख्मी पुलिस कर्मियों की स्थिति ठीक है। सभी का इलाज कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

54 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago