Categories: NEWSSamastipur

शहर के काशीपुर स्थित एडुकेटर्स के छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था एडुकेटर्स के बच्चों ने जेईई-एडवांस 2022 में शानदार प्रदर्शन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एडुकेटर्स के निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एडुकेटर्स के आठ बच्चे जेईई-एडवांस 2022 क्वालीफाई किये हैं। जिसमें अभिनय कुमार ने एआईआर 3500 और कोटि रैंक 626, अभिनव आदित्य ने एआईआर 11877 और कोटि रैंक 1583, राहुल रवि ने एआईआर 13092 तथा दीपतेश राज ने एआईआर 25807 और कोटि रैंक 6877 प्राप्त किया।

सफल छात्रों ने अपने रिज़ल्ट्स का श्रेय अपने माता-पिता और एडुकेटर्स के टीम को दिया। इस अवसर पर एडुकेटर्स के सीईओ डॉ प्रदीप प्रांजल ने बताया कि दो दिन पहले आये नीट-2022 और फिर आज के जेईई-एडवांस 2022 के रिज़ल्ट्स से एडुकेटर्स के बच्चों ने यह प्रमाणित किया कि यदि दृढ़ संकल्पशक्ति हो तो कम संसाधन में भी बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब आईआईटी और मेडिकल की तैयारी के लिए बड़े शहर जा कर ऊँची फीस देने की जरूरत नहीं है। संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने जानकारी दी कि अभिनय और अभिनव ने एडुकेटर्स के स्कॉलरशिप स्कीम के तहत सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप प्राप्त कर एडुकेटर्स में जेईई की तैयारी की थी। अकैडमी हेड कुमार मन्नू ने सफल बच्चों को शुभकामनाएं दी और जिन बच्चों को एडवांस में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वो जेईई मेंस के अंक के आधार पर स्कॉलरशिप प्रप्त कर जेईई एडवांस-2023 की तैयारी कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, वैभव मिश्रा, प्रवीण झा, शंभुनाथ सिंह, शैलेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, डॉ प्रदीप प्रांजल, नीलेश सिंह, सुनील कुमार, कुश कुमार, शंकर मिश्रा, राणा सिंह, कुंजबिहारी झा, सुरभि कुमारी तथा दिव्यानि उपस्थित रहे।सभी ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

10 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago