Categories: NationalNEWS

बीजेपी नेत्री व MP की पूर्व CM उमा भारती ने नीतीश कुमार की तारीफ की, बोलीं- ‘मजबूत विपक्ष देश के लिए जरूरी’

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर अभियान चला रहे हैं. अभियान के तहत ही बीते दिनों नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता का नारा देते हुए दिल्ली का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल, सीताराम येचुरी समेत विभिन्न दलों के वरीय नेताओं से मुलाकात की थी. राष्ट्रीय राजनीति में नीतीश कुमार के अभियान की सराहना और आलोचना दोनों हो रही है. लेकिन इन सबके बीच बीजेपी की कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नीतीश कुमार को हिम्मती बताया है. बीजेपी नेत्री उमा भारती का यह बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

नीतीश कुमार के हिम्मत की दाद दी

बता दें कि बीते दिनों पत्रकारों ने बीजेपी नेत्री उमा भारती से नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता को लेकर एक सवाल पूछा था. इस पर उमा भारती ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों से मुलाकात कर रहे हैं, देश में विपक्ष का भी अपना महत्व है. उन्होंने नीतीश कुमार के हिम्मत की दाद देते हुए कहा कि नीतीश कुमार देश के सामने क्या बेहतर विकल्प हो सकता है उस विषय पर चिंतन और मंथन कर रहे हैं. यह स्वस्थ राजनीति की पहचान है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के प्रयासों से विपक्ष और मजबूत होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने ने कहा कि पीएम ने खुद कहा है कि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है.

शराबबंदी के फैसले को ठहराया सही

बीजेपी की वरीय नेत्री उमा भारती ने बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा शराबबंदी को लागू करने के फैसले को भी सही ठहराया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से बिहार में महिलाओं की मांग पर राजस्व का ख्याल किये बगैर शराबबंदी को लागू किया व तारीफ के योग्य है. उमा भारती ने नीतीश कुमार के इस कदम को साहसिक निर्णय बताया. वहीं, पीएम के चेहरे के सवाल में बीजेपी नेत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं माना.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago