समस्तीपुर :- केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर में भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। यह 15 सितम्बर तक मनाया जाना है। इस कड़ी में सोमवार को विद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीपति राम के निर्देशन में एवं अनिल कुमार गुप्ता के संयोजकत्व में, संतोष कुमार के साहचर्य में बच्चों ने आपस में एक दूसरे के रचना धर्मिता को जाना।
कला के बारिकी का अवलोकन किया। जिसमें छात्र, छात्राओं द्वारा स्वरचित कविता, स्लोगन (नारा), लेखन, स्वच्छता पर विविध चित्रांकन का बहु आयाम रुप में प्रदर्शित किया गया। छोटे बच्चों के लिए तो मेला बन गया, जो इशारा करके अपने भाव, ऊहापोह को प्रदर्शन में प्रदर्शित करते नजर आए। कला प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षाप्रद एवं उत्साह वर्धक रहा।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…