समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर गांव में मंगलवार को 4 धुर जमीन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुन्नी बेगम उनकी पुत्री महक परवीन, साजदा खातून, नसरीन परवीन के अलावे अन्य 2 लोग शामिल हैं।
घायलों में साजदा खातून की स्थिति गंभीर बनी हुई है वह गर्भ से है।साजदा खातून के पिता द्वारा 4 धुर जमीन वर्षों पूर्व ली गई थी। जमीन पर वे लोग मकान का निर्माण कर रहे थे इसी दौरान मुन्नी बेगम के पति मोहम्मद साबिर आदि मौके पर पहुंच गए और उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी । बाद में हो-हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
मारपीट के दौरान घायल साजदा खातून गर्भवती है जो अब तक बेहोश बनी हुई है, उधर पूरी घटना का वीडियो दोपहर बाद वायरल हुआ है। जिसमें कई महिलाएं आपस में झगड़ते हुई दिख रही है। उधर घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने घायलों का बयान लेकर प्राथमिकी के लिए मथुरापुर ओपी भेज दिया है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…