National

धनबाद कांड का सीधा तार समस्तीपुर और बेउर जेल से जुड़ा; जेल में बंद पुल्लू सिंह के भतीजे रमिया ने डाला था डाका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

धनबाद के धनसार में तीन सितंबर को गुंजन ज्‍वेल्‍स मामले में हुई लूट और फिर छह सितंबर को बैंक मोड़ में मुथूट में डकैती के प्रयास मामले की गुत्‍थी एक साथ सुलझती नजर आ रही है। दोनों मामलों का सीधाा कनेक्‍शन समस्तीपुर जिले के शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुल्लू सिंह पटना स्थित बेउर जेल में बंद है और वहीं से अपना सरगना कंट्रोल कर रहा है।

ऐसे तो बेउर जेल में कई हार्डकोर अपराधी बंद हैं, पर राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह का नाम उन अपराधियों में आता है, जो अक्सर सोना लूट कांड को ही अंजाम देने में विश्वास रखता है। पुल्लू सिंह बेउर जेल में बंद रहते हुए भी झारखंड-बिहार से लेकर बंगाल तक सोना लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। इन तीनों राज्‍यों में अब तक मुथूट फिनकॉर्प में जितनी भी डकैती हुई है, अधिकतर घटनाओं में पुल्लू सिंह का ही नाम आया है। इसी पुल्लू सिंह का नाम अब धनबाद की दोनों घटनाओं से भी जुड़ गया है।

मंगलवार को बैंक मोड़ में मुथूट फिनकॉर्प में डकैती के दौरान पकड़ा गया समस्तीपुर जिले के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर निवासी मो. आसिफ गैंग लीडर पुल्लू सिंह का खासमखास है। पुलिसिया पूछताछ के दौरान आसिफ ने स्पष्ट तौर पर पुलिस को बताया है कि पिछले दिनों धनसार में गुंजन जेवेल्‍स डकैती कांड को अंजाम देने में उसके गैंग लीडर राजीव कुमार सिंह का हाथ है। उस घटना को अंजाम देने के लिए पुल्लू सिंह का भतीजा रम्मी सिंह उर्फ रमिया उर्फ रविरंजन गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के साथ धनबाद आया था और घटना को अंजाम देकर यहां से आसानी से निकल गया।

उसके बाद ही पुल्लू ने दूसरी घटना के लिए उन लोगों को (आसिफ और बाकी लोगों को) दोबारा धनबाद भेजा और उन लोगों ने काफी रेकी करने के बाद के बाद बैंकमोड़ मुथूट फिनकाॅर्प में डाका डालने की प्लानिंग की। इस वारदात में शामिल राघव उर्फ गुंजन छह माह पहले ही बेउर जेल से जमानत पर छूटा था। वह बेहतरीन क्रिकेटर भी है। छह माह पूर्व जब वह बेउर जेल के 6 नंबर वार्ड में था, उस दौरान पुल्लू सिंह के सीधे संपर्क में था।

यह सारी बातें गिरफ्तार आसिफ व गुंजन से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चली है। अपराधियों ने यह भी बताया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए जब वह लोग धनबाद आए तो गोल्डन नाम के युवक ने उन लोगों को मैथन में किराए के मकान में ठहराया था। वहां से जब वह लोग धनबाद शहर में क्राइम करने का टारगेट लेकर पहुंचे तो यहां शंकर उर्फ रमेश ठाकुर ने उन लोगों को गांधी रोड में किराए पर मकान दिलवाया। शंकर से किशोर सोनी की पुरानी पहचान थी। किशोर सोनी मूल रूप से गोमो का रहने वाला है। आसिफ ने बताया कि शंकर व छोटू समस्तीपुर से ही उसके साथ आए थे। सूत्रों की मानें तो घटना के दिन मुथूट फिनकॉर्प के मैनेजर को वीडियो कॉल कर धमकाने वाला पुल्लू सिंह का भतीजा रमिया ही था।

इधर, आसिफ के बयान के आधार पर धनबाद पुलिस की एक टीम शंकर उर्फ रमेश ठाकुर तथा छोटू की तलाश में समस्तीपुर में उसके घर समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल सका है। कल से ही धनबाद पुलिस समस्तीपुर जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago