National

10 अक्टूबर को IRCTC चलाएगी स्वदेश दर्शन ट्रेन; इस बार एसी कोच भी लगाया जाएगा, कम खर्च धार्मिक स्थल के दर्शन का अवसर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आईआरसीटीसी पहली बार बिहार में स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाने जा रही है। पहली ट्रेन अगामी 10 अक्टूबर को समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा स्टेशन से खुलेगी। इस बार इस ट्रेन में ऐसी बोगी की भी व्यवस्था की गई है। 11 दिन व 10 रात की इस यात्रा के दौरान लोग उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एंव श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साईं बाबा का दर्शन, नासिक में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एंव शनि शिंगनापुर मंदिर का दर्शन कर पाएंगे।

10 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह यात्रा 20 अक्टूबर को दरभंगा वापसी के साथ खत्म होगी। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने शुक्रवार को समस्तीपुर में बताया कि पहली बार इस ट्रेन में एसी व स्लीपर दोनों कोच लगाया गया है। स्लीपर से यात्रा करने पर रहने, भोजन व घूमने फिरने की व्यवस्था सहित 18450 रुपए एक व्यक्ति का लगेगा। जबकि एसी -3 में सफर करने के लिए 29620 रुपए देना होगा। टिकट की श्रेणी के हिसाब से ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था होगी। शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी स्काॅर्ट पार्टी उपलब्ध रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago