National

उमा पांडेय कॉलेज पूसा में 13 सूत्री मांगो को लेकर आइसा का प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- आइसा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उमा पांडेय कॉलेज में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल छात्र कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था दुरस्त करने, कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने आदि मांग कर रहे थे। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता कमल कुमार ने की व संचालन इकाई सचिव तुषार कुमार ने किया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि कैंपस में शैक्षणिक माहौल का घोर अभाव है। यहां छात्रहित में कई कदम उठाने की जरूरत है। कामर्स की पढ़ाई के लिए छात्रों को समस्तीपुर का सहारा लेना पड़ता है। कामर्स की पढ़ाई अगले सत्र से शुरू करने की मांग को लेकर आइसा का आंदोलन क्रमवार जारी रहेगा।

आइसा जिला सह-सचिव प्रीति कुमारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत का अभियान तो चलाते हैं लेकिन इस कॉलेज में छात्रों के लिए शौचालय तक की कोई व्यवस्था नहीं है जो कि बहुत ही निंदनीय बात है। अविलंब शौचालय का निर्माण कराया जाए।

आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने कहा की छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम व्यवस्था करते हुए मैगजीन पेपर व आवश्यक सामग्री का व्यवस्था अभिलंब कराया जाए। आइसा पूर्व नेता गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि शैक्षणिक अराजकता समेत छात्रहित के अन्य मांगें एक महीने के अंदर पूरा नहीं की जाती है तो छात्रहित में छात्र संगठन आइसा अनिश्चितकालीन धरना/ प्रदर्शन चलाएगा।

मौके पर छात्रसंघ महाविद्यालय प्रतिनिधि पंकज कुमार, आइसा कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष अनिकेत कुमार आइसा कॉलेज इकाई सह सचिव अंजली कुमारी, शिवम सरोज, मुकुल यादव,सौरव यादव, शुभम यादव, सोनू कुमार, अमित कुमार, रंजन कुमार, विवेक कुमार, शांतनु कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, कोमल कुमारी, नैना कुमारी, रानी कुमारी, विनीता, नेहा, अनीशा, सोनी इत्यादि छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

59 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago