बिहार: बेपटरी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्‍फी ले रहा था युवक, फिर जो हुआ देखकर कांप उठे लोग

बिहार के नालंदा ज़िले में बुधवार को दर्दनाक हादया हो गया। पटरी के धंसने से ट्रेन की 8 बॉगी पलट गई। वहीं पलटी हुई बॉगी के ऊपर युवक चढ़कर सेल्फ़ी ले रहा था और अचानक बॉगी में करंट आ गए जिससे मौक़े पर ही युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक ज़ख्मी हो गया। ज़ख्मी युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक दनियावां-इस्लामपुर मार्ग पर ट्रेन हादसा हुआ है।

हादसे के बाद चालक और गॉर्ड मौक़े से फ़रार

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की तरफ़ से मालगाड़ी जा रही थी, एकंगरसराय स्टेशन के पास कोयला से लदे मालगाड़ी की आठ बॉगी पलट गई। वहीं रेल के ड्राइवर को हादसे का अहसास तक नहीं हुआ जब वह कुछ दूर पहुंचा तो भनक लगी। उसके बाद ड्राइवर ने आनन-फ़ानन में ब्रेक लगाई। ब्रेक लगाने के बाद चालक और गॉर्ड मौक़े से फरार हो गए।

पटरी धंसने की वजह से हुआ हादसा- ग्रामीण

चश्मदीदों की मानें तो ट्रेन के पलटने पर तेज आवाज़ हुई जिससे ग्रामीण से डर गए। दनियावां-इस्लामपुर रेल खंड पर एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास यह पूरा हादसा हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि झारखंड से कोयला लोड कर मालगाड़ी दनियावां जा रही थी। इसी क्रम में मालगाड़ी की 8 बॉगियां बेपटरी होने की वजह से पलट गई। बताया जा रहा है कि पटरी धंसने की वजह से हादसा हुआ है।

हादसे के बाद भी कुछ बॉगी लेकर बढ़ रही थी इंजन

घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने देखा की बॉगी में कोयला लोड है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों मे बताया कि मालगाड़ी बाढ़ की तरफ़ जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज़ आवाज़ आई जब लोगों ने देखा तो ट्रेन की बॉगी पटरी से उतरी हुई थी। ट्रेन की बॉगी पलटने के बाद भी कुछ बॉगी लेकर इंजन आगे बढ़ता ही जा रहा था। फिर थोड़ी दूर जाने के बाद ड्राइवर को हादसे का आभास हुआ तब उसने ब्रेक लगाई।

सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद काफी देर बाद तर कोई भी रेल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं बॉगी पलटने से रेल खंड पर यातयात बाधित रही। इसी क्रम में हादसे की जगह पर एक युवक की जान भी चली गई। ग्रामीणों की मानें तो हादसे का वीडियो और सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक रेलवे करंट की चपेट में आ गए। एक युवक की तो मौक़ पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक झुलस कर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

15 घंटे ago