National

डीएम योगेन्द्र सिंह पहुंचे दलसिंहसराय, स्कूल समेत अन्य विभागों का किया निरिक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- डीएम योगेंद्र सिंह ने बुधवार को दलसिंहसराय में एसडीएम व डीसीएलआर के न्यायालयों के अलावे राजकीय नलकूप, कांवरिया पथ एवं एक स्कूल का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्रखंड के बुलाकीपुर में लघु सिंचाई विभाग के नलकूप का भी निरीक्षण किया। जिसे बंद पाने पर लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर के एग्जक्यूटिव इंजीनियर को 2 दिनों के चालू कराने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि महज 2 इकाई के अलावे अन्य सभी नलकूप बंद है। डीएम ने बुलाकीपुर पंचायत में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुवरपुर का भी निरीक्षण कर शिक्षकों को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वहीं पथ निर्माण प्रमंडल समस्तीपुर के दलसिंहसराय-समस्तीपुर पथ (कांवरिया पथ) का निरीक्षण करने के बाद पथ की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल समस्तीपुर को दिया गया।

बताते चलें कि कोनैला से विशनपुर के बीच सड़क निर्माण कार्य की मंथर गति से सड़क की हालत खराब है। इससे पूर्व डीएम ने दलसिंहसराय के एसडीएम व एलआरडीसी के न्यायालयों का निरीक्षण किया एवं पदाधिकारी द्वय को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मौके पर दलसिंहसराय एवं उजियारपुर के बीडीओ के समक्ष प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अलावे नप इओ से शहरी क्षेत्र में हुए जलजमाव एवं जल निकासी हेतु की गई तैयारियों की डीएम ने जानकारी ली तथा इस ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान डाकबम बोलबम सेवा समिति कमरांव तकिया के संजय कुमार एवं सफदर सोहैल ने डीएम से मिलकर अनुमंडल क्षेत्र के कांवरिया पथ में बमो को होनेवाली कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

11 मिनट ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

13 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

14 घंटे ago