समस्तीपुर: प्रेम विवाह किया तो सौतेली मां व फूफा बने बेटी के जान के दुश्मन, SP के जनता दरबार में पहुंच लगाई न्याय की गुहार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- प्रेम विवाह की तो सौतेली मां व फूफा जान के दुशमन बन गये। धमकी मिलने के बाद पीड़ित विवाहिता शुक्रवार को एसपी के जनता दरबार पहुंची जहां से उसे महिला थाना भेजा गया। महिला थाना की पुलिस ने महिला का आवेदन लेने के बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया है कि बेगूसराय के सिमरिया की रहने वाली शाम्भवी जब छह महीने की ही थी तभी उसकी मां की मौत हो गई। बाद में पिता ने उसकी मौसी से ही दूसरी शादी कर ली। दूसरी मां से उसे तीन भाई और एक बहन है। फिर वह अपने फूफा के तेघड़ा हसनपुर स्थित घर पर पली बढ़ी। कुछ वर्ष पूर्व उसे दलसिंहसराय के रहने वाले रितिक से प्रेम हो गया।

युवक का संबंध भी तेघड़ा हसनपुर में है जिससे की युवक का वहां आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। फिर कुछ दिनों पूर्व दोनों भागकर मोरवा मंदिर में शादी कर ली। जब उसकी सौतेली मां को शादी की जानकारी मिली तो वह उसे और उसके पति व ससुराल वालों को जान से मार देने की धमकी देने लगी। उधर उसके फूफा भी जान के दुश्मन बन गए हैं। जिस कारण वह पति के घर पर भी नहीं रह पा रही है। इसके बाद वह महिला थाने पहुंच न्याय की गुहार लगायी है।








