National

समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी नोडल अफसर के पद से डॉ. नागमणि ने दिया इस्तीफा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नागमणि राज ने गुरुवार को इमरजेंसी के नोडल अफसर के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार को सौंपा है।

दूसरी ओर ओपीडी के नोडल अफसर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सैयद मेराज के भी नोडल अफसर के पद छोड़े जाने की चर्चा है। हालांकि डॉ. मेराज ने फिलहाल कोई पत्र किसी को नहीं दिया है। इसको लेकर दिनभर सदर अस्पताल में डॉक्टरों में चर्चा का बाजार गर्म रहा।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि डॉ नागमणि का नोडल अफसर का पद छोड़ने संबंधित पत्र मिला है। अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इमरजेंसी नोडल ऑफसर के पद छोड़े जाने की सूचना सीएस को भी दी जा रही है।

बता दें कि सदर अस्पताल में पिछले कई महीने से इमरजेंसी वार्ड के संचालन में आ रही परेशानी को देखते हुए डॉ नागमणि ने नोडल अफसर के पद से इस्तीफा दिया है। सूत्रों की माने तो इमरजेंसी ड्यूटी को लेकर आए दिन कुछ डॉक्टरों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण मरीजों को कई प्रकार की समस्याएं झेलनी पड़ती है।

इसके बाद संबंधित डॉक्टरों को बार-बार हिदायत भी दी जाती है, बावजूद भी समय पर ड्यूटी में नहीं आने एवं उनके निर्देशों का अनुपालन समुचित ढंग से नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर डॉ नागमणि ने नोडल अफसर के पद से इस्तीफा दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago