समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के विरोध में मंगलवार सुबह से लोगों ने मुसरीघरारी-हाजीपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
बताया गया है कि विक्रमपुर गांव के रवि पोद्दार 35 वर्ष नामक युवक सड़क हादसे में गत 10 अगस्त को घायल हो गया था। जिसका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार देर रात पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा लोग आक्रोशित हो गए और विक्रमपुर के पास शव रखकर जाम कर दिया। समाचार प्रेषण तक जाम लगा हुआ था। प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…
बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…
समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…
समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…