समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित RPF बैरक में इस बार जन्माष्टमी की पूजा सादे समारोह में हुई। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण इसी तरह से पूजा हुई थी। इस बार धूमधाम से पूजा के तैयारी की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन RPF के कुछ अधिकारियों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की। वरीय अधिकारी के आदेश पर सादे समारोह में पूजा हुई।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। पूजा को लेकर आपस में चंदा के रूप में एकत्रित राशि को भी वापस लौटा दिया गया है। RPF सदस्यों चर्चा है कि इस बार आधिकारिक आदेश नहीं मिलने की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया। जन्माष्टमी को लेकर धूमधाम से पूजा आयोजित करने की तैयारी शुरू हुई थी।
भगवान की मूर्ति में रंग रोगन का भी कार्य चल रहा था। गुरुवार को पूजा को मेला का रूप नहीं देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मूर्ति में रंग रोगन का कार्य अधूरा छोड़कर उसे मंदिर के पीछे रख दिया गया।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…