National

समस्तीपुर: घर में सो रहे तीन बच्चें सहित माँ के उपर दीवार गिरी, गंभीर रूप से जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में बारिश की वजह से एक दीवार गिरने से तीन बच्चे समेत चार लोग दबकर बुरी तरह घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। दो बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है की वकील पासवान की पत्नी सुनीता देवी अपने तीन बच्चों शिवानी कुमारी (5 वर्ष) प्रियांशु कुमार (4 वर्ष) और शिवांगी (डेढ़ वर्ष) के साथ घर में सोई हुई थी। जिले में लगातार हो रहे बारिश की वजह से अचानक घर की दीवार चारों के शरीर ऊपर आ गिरी। सभी दीवार के अंदर दब गए। सुनीता देवी ने जब हल्ला किया तो आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे।

सबने सुनीता देवी और उनके बच्चों को जख्मी हालत में निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने तीनों बच्चों को पीकू वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया। दो बच्चे प्रियांशु कुमार और शिवांगी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। सुनीता देवी का सिटी स्कैन कराया गया है जिसका इलाज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में किया जा रहा है। परिजन जख्मी बच्चों को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

20 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

23 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

23 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago