बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे दानापुर से आ रही है, जहां मनेर संगम के पास बड़ा हादसा हुआ है। नदी संगम के पास एक नाव डूब गई है। तेज हवा के कारण बालू लदी नाव नदी में डूब गई। इस घटना के बाद कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी हमें मिल रही है, उसके मुताबिक़ मनेर प्रखंड के हल्दी छपरा संगम घाट पर अवैध बालू लोडिंग कर पहलेजा घाट जा रही थी। अचानक तेज़ हवा के कारण एक नाव गोता खाकर गंगा में डूब गयी। बताया जा रहा है कि नाव पर 15 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग गंगा में डूब गए। फिलहाल ये सभी लोग लापता हैं। किसी भी नाविक कब तक अता पता नहीं चल सका है। सूत्रों का कहना है कि नाव वैशाली जिले के गोविंदपुर की है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…