National

पटेल मैदान में चल रही स्वतंत्रता दिवस के परेड की तैयारी, लेकिन यत्र-तत्र फेंकी है शराब की बोतलें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के बीचों-बीच स्थित पटेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहर के पटेल मैदान में होना है। इसकी तैयारी को लेकर सुबह में यहां परेड का भी अभ्यास होता है।

इस बीच पटेल मैदान में परेड के अभ्यास के बीच मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को शराब की दर्जनों बोतलें फेंकी हुई मिली है। जिसका किसी ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया है। हालांकि यह वीडियो दो-तीन पहले का बताया गया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पटेल मैदान में साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शाम ढलते ही पटेल मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। यहां सांझ ढलते ही चहारदीवारी से सटे पेड़ों की आट में बैठे या स्टेडियम के बनें सीढ़ियों पर बैठे नशेड़ियों का खेल शुरू हो जाता है। वो भी तब जबकि पास ही कलेक्ट्रेट, एसपी, डीएसपी आवास, सदर डीएसपी कार्यालय है।

बावजूद इसके बैखोफ जुआरी व शराबी आए दिन यहां नशे का सेवन कर आने वाली महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कसते रहते हैं। इन असामाजिक तत्वों के कारण सभ्य परिवारों की बहु-बेटी पटेल मैदान जाना छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार पटेल मैदान में अवैध शराब का धंधा भी चलता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

36 मिनट ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

1 घंटा ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago